इराक में दर्दनाक हादसा

इराक से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से 50 लोगों के जिंदा जलकर मरने की खबर है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि यह हादसा इराक के अल-कुट के एक सुपरमार्केट में हुआ है। बता दें कि, जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है उसमे साफ देखा जा सकता है कि इमारत के बड़े हिस्से में आग लगी हुई है और धुएं का गुबार निकल रहा है।

https://x.com/turkiyetodaycom/status/1945720424454582486

वहीं, इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पांच मंजिला इमारत आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आईएनए समाचार एजेंसी को वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने बताया, “एक बड़े शॉपिंग सेंटर में लगी इस आग में मरने वाले पीड़ितों की संख्या लगभग 50 हो गई है। हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आईएनए के अनुसार, गवर्नर ने कहा कि जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष 48 घंटों के भीतर जारी किए जाएंगे।

गवर्नर ने आगे बताया कि दमकलकर्मियों ने कई लोगों को बचाया और आग बुझाई है और इस दर्दनाक हादसे की वजह से पूरे देश में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है।

Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

 

ये भी पढ़ें:

‘सोनिया गांधी को 500 करोड़ भेजते थे हुड्‌डा’ पूर्व BJP सांसद के बयान पर हुड्डा ने भेजा लीगल नोटिस

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *