दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है हालांकि, बारिश तय समय से थोड़ी देश में हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश और उमस का अलर्ट जारी किया है लेकिन इस सप्ताहांत तक हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने आज 12 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश और 13 जुलाई की रात को तेज बारिश हो सकती है और यह स्थिति 17 जुलाई तक बनी रहने की संभावना है।

कितना रहेगा मौसम का तापमान?

दिल्ली का तापमान इस समय भी मौसम के साथ खेल खेल रहा है। 13 जुलाई तक तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है, लेकिन 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बता दें कि, फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में जुलाई महीने में केवल 57 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 195.8 मिमी होता है। बीते दिन भी बादलों और धूप की लुका-छिपी के बीच कुछ इलाकों में हल्की और कुछ जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आसपास मानसून ट्रफ सक्रिय है, जिससे वीकेंड तक हल्की बारिश होती रहेगी। इसके बाद यह ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ेगा जिससे अगले सप्ताह बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। राजधानी से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है। वहीं, इन इलाकों में आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Congratulations! You are now registered as Jio Digital Champion.

Your PRM ID is 0706591212

Here is your unique link to purchase Jio Starter Pack
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में बड़ा दर्दनाक हादसा, वेलकम इलाके में गिरी 4 मंजिला इमारत

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है