subhan folder 15

channel4news logoCHANNEL4 NEWS INDIA 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS ने पीएम मोदी को 75 साल की उम्र पार होने के बाद रिटायर होने की सलाह दे डाली है। हांलाकि RSS मोहन भागवत ने सीधी तौर पर पीएम मोदी का नाम नहीं लिया और ना ही ऐसा कोई मुद्दा था। लेकिन मोहन भागवत के एक बयान को कांग्रेस पीएम मोदी के लिए सलाह मान रही है। दरअसल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि जब कोई शख्स 75 साल की उम्र पूरी कर लेता है, तो उसे दूसरों को भी काम करने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी को 75 की उम्र में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाता है, तो इसका मतलब होता है कि अब उसकी उम्र हो गई है और उसे साइड में हो जाना चाहिए। यह बात मोहन भागवत ने 9 जुलाई को नागपुर में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान कही।

75 की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए: भागवत

यह किताब राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रेरक और संघ के वरिष्ठ नेता मोरोपंत पिंगले पर लिखी गई है। इस पुस्तक का नाम है – मोरोपंत पिंगले: द आर्किटेक्ट ऑफ हिंदू रिसर्जेंस”। इस मौके पर भागवत ने मोरोपंत पिंगले की सादगी, दूरदर्शिता और विचारों को सरल तरीके से समझाने की उनकी खासियत को याद किया।भागवत ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब मोरोपंत पिंगले 75 साल के हुए, तो वृंदावन में एक बैठक में उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मोरोपंत पिंगले ने कहा था कि वो जानता हैं कि 75 की उम्र में शॉल ओढ़ाने का मतलब क्या है यानि की अब आपकी उम्र हो गई है, आप पीछे हो जाओ, और दूसरों को आगे आने दो।भागवत ने इस बात को एक सीख की तरह बताया और कहा कि मोरोपंत पिंगले की यही सोच थी कि समय आने पर नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

मोदी जी 17 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे ?

इस बयान को लेकर कांग्रेस ने तंज भी कसा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोहन भागवत शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद दिला रहे हैं कि वे भी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे। और अगर यही नियम है, तो भागवत खुद भी 11 सितंबर 2025 को 75 के हो रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस इसे मुद्दा इसलिए बना रही है क्योंकि बीजेपी के संविधान के मुताबिक किसी भी नेता की 75 साल उम्र होने पर उसे रिटायर होना होगा। लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह जैसे बड़े नेताओं की 75 साल की उम्र पार करने के बाद रिटायर हो गए थे। सितंबर में पीएम मोदी भी 75 साल के हो जाएंगे। ऐसा में विपक्ष सवाल पूछ रहा है कि दूसरे नेताओं की तरह क्या पीएम मोदी भी रिटायर होंगे या नहीं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *