PM मोदी का ब्राजील में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिवसीय यात्रा पर ब्राजील पहुंच गए है। पीएम यहां 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगो और एक राजकीय यात्रा भी करेंगे। 5 जुलाई को गैलेओ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया पीएम की 5 देशों की यात्रा का ये चौथा चरण है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियों लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर पीएम का यह दौरा हुआ है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं, जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लूंगा और बाद में राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर राजधानी ब्रासीलिया जाऊंगा। इस यात्रा के दौरान बैठकों और बातचीत के सार्थक दौर की उम्मीद है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “ब्रिक्स साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध! प्रधानमंत्री 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे।” पीएम मोदी अर्जेंटीना से यहां पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ व्यापक बातचीत की और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, दवा, ऊर्जा और खनन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी 6 और 7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, उसके बाद एक राजकीय यात्रा करेंगे जिसके लिए वे ब्रासीलिया जाएंगे। यह लगभग छह दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, मुहर्रम पर ताजिया जुलूस से इन रास्तों पर डायवर्जन

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *