MAHENDRA BHATT: महेंद्र भट्ट दोबारा बनेंगे उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्षMAHENDRA BHATT: महेंद्र भट्ट दोबारा बनेंगे उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष

MAHENDRA BHATT: महेंद्र भट्ट दोबारा बनेंगे उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष

 

उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर से महेंद्र भट्ट (MAHENDRA BHATT) का दबदबा कायम होता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ महेंद्र भट्ट(MAHENDRA BHATT) ने ही नामांकन दाखिल किया है, जिससे यह लगभग तय हो गया है कि वह निर्विरोध दोबारा इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो एक जुलाई को उनके दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। नामांकन के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे

MAHENDRA BHATT: महेंद्र भट्ट दोबारा बनेंगे उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, देहरादून में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नाम सामने आया – महेंद्र भट्ट(MAHENDRA BHATT)। ऐसे में अब उनकी ताजपोशी सिर्फ औपचारिकता भर रह गई है। एक जुलाई को उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

नामांकन के बाद महेंद्र भट्ट(MAHENDRA BHATT) ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली संगठनात्मक परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए मैंने प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु विधिवत नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं।

 

महेंद्र भट्ट का राजनीतिक जीवन लंबा और अनुभव से भरपूर रहा है। उनका राजनीतिक सफर वर्ष 1991 में शुरू हुआ जब वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े। 1991 से 1996 तक वे ABVP के सहसचिव रहे, और फिर 1994 से 1998 तक टिहरी विभाग के विभाग संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई।

उनकी संगठन क्षमता और कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें 1998 में बीजेपी युवा मोर्चा का सचिव बनाया। इसके बाद उन्होंने 2000-2002 तक युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव और फिर 2002 से 2004 तक प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया।

महेंद्र भट्ट(MAHENDRA BHATT) को पहला बड़ा राजनीतिक अवसर 2002 में मिला, जब उन्हें नंदप्रयाग विधानसभा सीट से टिकट मिला और वे विधायक चुने गए। हालांकि 2007 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2017 में उन्होंने बदरीनाथ सीट से जीत हासिल कर विधानसभा में वापसी की, लेकिन 2022 के चुनाव में फिर हार गए। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें 30 जुलाई 2022 को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस वर्ष 2 अप्रैल 2024 को उन्हें राज्यसभा सांसद भी बनाया गया।

 

महेंद्र भट्ट(MAHENDRA BHATT) उत्तराखंड बीजेपी के मुखर और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। अपने बेबाक बयानों और स्पष्ट सोच के लिए वे जाने जाते हैं। उनके कार्यकाल में पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कई अहम कदम उठाए। चाहे बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना हो या युवाओं को संगठन से जोड़ना – महेंद्र भट्ट ने हमेशा सक्रियता दिखाई है।

 

महेंद्र भट्ट (MAHENDRA BHATT)का दोबारा अध्यक्ष बनना ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में अगले कुछ वर्षों में कई अहम चुनाव होने हैं। पंचायत, निकाय और अंततः 2027 का विधानसभा चुनाव – इन सभी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करना उनका मुख्य एजेंडा होगा। भट्ट के पास संगठन का लंबा अनुभव है और पार्टी को उनसे एक बार फिर वही रणनीतिक सूझबूझ और नेतृत्व की उम्मीद है।

 

उत्तराखंड बीजेपी के लिए महेंद्र भट्ट का दोबारा अध्यक्ष बनना एक स्थिर और रणनीतिक कदम माना जा रहा है। वह न सिर्फ संगठन को गहराई से समझते हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी मजबूत पकड़ है। अब देखना होगा कि उनका यह दूसरा कार्यकाल पार्टी को किस दिशा में लेकर जाता है, और क्या वे राज्य की सियासी चुनौतियों के बीच बीजेपी को मजबूत स्थिति में बनाए रख पाते हैं या नहीं।