भरतपुर में पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत

राजस्थान के भरतपुर में रविवार सुबह पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, जंगी का नगला गांव के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढे को कुछ मजदूर भर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई, जिसके चलते 12 मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।

पुलिस ने कहा कि चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूरों और परियोजना कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मिट्टी की गहराई और भारीपन के कारण तत्काल प्रयास मुश्किल हो गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आगे बताया कि बचाव दल ने मिट्टी हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने के लिए ‘अर्थमूविंग’ मशीन का इस्तेमाल किया। बचाव दल सात मजदूरों को बाहर निकालने में सफल रहा, जिनमें से दो अंकुल (22) और विमला देवी (45) की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे बाधित, हजारों श्रद्धालु फंसे

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है