navbharat times

channel4news logoCHANNEL4 NEWS INDIA


अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA ने एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने का आदेश दिए हैं। इनमें डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट समेत तीन अफसर शामिल हैं। DGCA ने पायलट की क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल और जिम्मेदारियों से रिलीज करने को कहा है। हटाए जाने वाले अफसरों मे डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  20 जून के अपने आदेश में डीजीसीए ने एयरलाइन को बिना देरी किए इन तीन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन शुरू करने का भी निर्देश दिया है। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने डीजीसीए के निर्देश को स्वीकार कर लिया है और आदेश को लागू कर दिया गया है।

एअर इंडिया के 3 अफसर हटाए गए, लापरवाही का आरोप

गौरतलब है लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया था, जिससे यात्रियों समेत कुल 270 लोग मारे गए थे। तीनों अफसरों पर 3 आरोप हैं। कि इन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर क्रू पेयरिंग की। अनिवार्य उड़ान अनुभव और लाइसेंसिंग नियमों का उल्लंघन किया। शेड्यूलिंग प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने का भी आरोप है। वहीं DGCA ने निर्देश दिए हैं कि एअर इंडिया इन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों से तत्काल हटाए। इन अधिकारियों के खिलाफ इंटर डिसिप्लिनरी एक्शन तुरंत शुरू करे। 10 दिन में DGCA को रिपोर्ट दे। इन अधिकारियों को जब तक सुधारात्मक प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक नॉन-ऑपरेशनल पदों पर ट्रांसफर किया जाए और इन्हें किसी भी फ्लाइट सेफ्टी या क्रू अनुपालन जुड़ी पोस्ट पर काम करने की परमिशन न दी जाए। भविष्य में क्रू शेड्यूलिंग, लाइसेंसिंग या फ्लाइट समय से जुड़े किसी भी नियम का उल्लंघन पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या ऑपरेटर परमिशन कैंसिल करना शामिल हो सकता है।

एअर इंडिया की कई प्लाइट कैंसिल

बता दें कि एअर इंडिया की फ्लीट में 33 बोइंग 787 विमान हैं। हालांकि पिछले 10 दिन से लगातार इसकी फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 की फ्लाइट्स को मिलाकर 69 उड़ानें रद्द कीं। 18 जून को 3 और 19 जून को 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। इसके अलावा 19 जून को ही वियतनाम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI388 (एयरबस ए320 नियो विमान) को बीच रास्ते से वापस दिल्ली बुलाया गया था। फ्लाइट में 130 यात्री सवार थे। प्लेन में तकनीकी खामी का पता चला था। दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था, जिसके चलते विमान की रिटर्न जर्नी कैंसिल कर दी गई थी।