WhatsApp Image 2025 06 14 at 4.26.24 PM

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष हनुमानगढ़, राजस्थान के महेश केसवानी ने पूरे देश में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। महेश ने कुल 720 में से 686 अंक प्राप्त कर देशभर में पहली रैंक हासिल की है। मूल रूप से नोहर कस्बे के निवासी महेश के पिता रमेश कुमार और मां हेमलता, दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं और वर्तमान में डबलीराठान गांव में रहते हैं। महेश का ननिहाल हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में स्थित है। महेश की इस उपलब्धि से पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है और शिक्षा जगत में इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 06 14 at 4.26.24 PM

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *