दिल्ली में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार की शाम को हुई बारिश के साथ तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली लेकिन इसके बाद उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा है। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली में 2 जून से लेकर 4 जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है। वहीं, सोमवार को अधिकतम ताप 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि, इसके अलावा दिल्ली और उसके आस-पास के शहरों में सोमवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

IMD के मुताबिक रविवार को पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते बादलों के कारण एक से दो घंटे के अंतराल में राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें:

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहे मुख्य अतिथि

By admin