LPG सिलेंडर

जून महीने की शुरूआत में कई अहम बदलाव हुए जिनका सीधा असर आपकी जेब पर होगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है जिससे आम आदमी को राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जून महीने की पहली तारीख से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में फेरबदल किया हैं।

बता दें कि, इस बार कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹24 की कटौती की गई है। ताजा बदलाव के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price In Delhi) घटकर 1723.50 रुपये का हो गया है, जो 1747.50 रुपये का मिल रहा था।

वहीं, इसके अलावा कोलकाता में ये 1826 रुपये का, मुंबई में 1674.50 रुपये (LPG Cylinder Price In Mumbai) का और चेन्नई में घटकर 1881 रुपये का हो गया है। बता दें कि, यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों के लिए राहत भरी है। वहीं दूसरी ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:

S-400 ने गिराया यूक्रेन का F-16! Russia ने किया अमेरिकी ताकत को चैलेंज | Channel 4 News India

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *