PM मोदी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है। बीती रात पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक पर पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम ने कैबिनेट मंत्रियों को जानकारी देते हुए सेना की तारीफ की ।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का पल है। इस सफल ऑपरेशन के लिए कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम मोदी को बधाई दी।

वहीं, इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ये तो होना ही था। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था. हमें हमारी सेना पर गर्व है। इस पर कैबिनेट के सभी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर कार्रवाई का स्वागत किया।

आपको बता दें कि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं, इस बैठक में केंद्र की तरफ से अमित शाह और किरण रिजीजू भी रहेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मसूद अजहर का उजड़ गया परिवार, बोला- ‘मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *