नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में एक बड़ा बयान देते हुए अपनी राजनीतिक स्थिति को स्पष्ट किया। पिछले एक दशक में कई बार गठबंधन बदलने वाले नीतीश कुमार ने कहा, “मैं अब यहीं रहूंगा, कहीं और नहीं जाऊंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का श्रेय दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। इस बयान को राजनीतिक स्थिरता का संकेत माना जा रहा है, खासकर तब जब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि अब वह किसी भी तरह की “राजनीतिक पलटी” नहीं मारेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी ने मुझे पहले भी कई बार यहां-वहां भेजा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।”

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है