WhatsApp Image 2025 04 14 at 3.31.26 PM

हरियाणा में सरकारी स्कूलों के नियमों में बदलाव किए गए हैं…अब लंच और ब्रेक के साथ ही पीने के पानी के लिए भी घंटी बजाई जाएगी। स्कूल समय में तीन बार घंटी बजाकर विद्यार्थियों को पानी पीने की याद दिलाई जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकारी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अप्रैल में ही गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। सुबह 10 बजे ही दोपहर जैसी धूप निकल रही है। गर्मी का असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर न पड़े, इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को आदेश दिए हैं। स्कूलों में किसी भी तरह के कार्यक्रम खुली धूप में आयोजित नहीं किए जाएंगे। बहुत जरूरी कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पहले आयोजित किए जाएंगे। अब विद्यार्थियों को खुली धूप में नहीं बैठाया जाएगा। स्कूलों को आयुष विभाग से संपर्क करने को कहा गया है।

 शिक्षा विभाग

 

जिले के स्कूलों में शिक्षक प्रतिदिन मौसम का पूर्वानुमान जानेंगे और विद्यार्थियों को भी इसकी जानकारी देंगे। विद्यार्थियों को प्रतिदिन पौष्टिक आहार लेने की जानकारी भी दी जाएगी। कक्षा में विद्यार्थियों से गर्मी से बचने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।
रेडक्रॉस फंड से प्रत्येक स्कूल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस खरीदा जाएगा। लू और गर्म हवाओं से बचाव के लिए स्कूल की खिड़कियों को रिफ्लेक्टर, एल्युमिनियम फॉयल और कार्डबोर्ड से ढकने के भी आदेश दिए गए हैं। ताकि गर्म हवा अंदर न आ सके।

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में हुई मारपीट, भाजपा विधायक के बेटों को जिम ट्रेनर ने लगाई मार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *