पश्चिम बंगाल

वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसके बाद अब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में सेना उतारने की मांग कर डाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आर्टिकल 355 लगा देना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। इसीलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना और सुरक्षाबलों को राज्य में उतार देना चाहिए। बता दें कि वक्फ कानून के खिलाफ अपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। सड़क, रेल यातायात को बाधित कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में लोगों की निजी संपत्तियां तोड़ी जा रही हैं।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *