लैंबोर्गिनी

नोएडा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेक्टर-126 इलाके में रविवार की शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर 94 स्थित एमथ्रीएम प्रोजेक्ट के पास एक लेम्बोर्गिनी कार ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पहले कार डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकराई और इसके बाद उसने दो मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मजदूर सड़क पर गिर गया जबकि, दूसरा पास के नाले में जा गिरा।

बता दें कि, घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और इस मामली की जांच जारी है। वहीं, अब दोनों ही घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लैंबोर्गिनी

वहीं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मजदूरों के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हादसे के बाद लोग ड्राइवर की कार की तरफ दौड़ पड़े। ड्राइवर कार के अंदर डरा हुआ था। लोगों ने उसे डांटना शुरू कर दिया। लोगों ने उससे कहा कि तुम स्टंट के बारे में बहुत ज्यादा सोच रहे हो। क्या तुम्हें पता है कि कितने लोग मर चुके हैं? यह सुनकर ड्राइवर और भी डर गया। लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दी Eid Ul Fitr की शुभकामनाएं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *