दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आस-पास के इलाकों में तेज हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 3 दिनों के दौरान दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है इस दौरान धूल भरी हवाओं से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, 31 मार्च तक राजधानी में तेज हवाएं चलने की आशंका है।

बता दें कि, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। IMD के अनुसार 1 अप्रैल से दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी और 4 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग ने तापमान में उतार-चढ़ाव को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शाम चार बजे एक्यूआई 153 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्रि की दिल्लीवालों को दी बधाई

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है