UNSC

भारत ने UNSC में पाकिस्तान को एक बार फिर से उसके बेबुनियाद बयान को लेकर लताड़ है। दरअसल, सुरक्षा परिषद में शांति बनाए रखने के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। पाकिस्तान ने एक बार फिर से यहां जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया जिस पर भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई।

UNSC

भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पी ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि, ‘बार-बार हमारे जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान बेबुनियाद और अनावश्यक बयान देता है। ऐसे बयान न तो पाकिस्तान के झूठे दावों को सही ठहरा सकते है औऱ न ही आतंकवाद फैलाने की उसकी नीति को’

हरीश पी ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को कहा कि, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है उन्हें वो इलाका छोड़ना ही होगा। उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि, वह अपनी छोटी सोच और देश को बांटने वाली नीतियों को छोड़कर शांति की दिशा में कदम बढ़ाए।

भारत ने इस बैठक में कड़ा संदेश देते हुए कहा कि, पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि वह जिस POK में बैठा हुआ है, उसे छोड़ना ही होगा। अगर पाकिस्तान शांति चाहता है तो उसे आतंकवाद और नफरत फैलाना बंद करना होगा।’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *