शशि थरूर

कांग्रस के शशि थरूर इन दिनों कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराजगी के कयास और बीजेपी की तारीफ सियासी पंडितों को सोचने पर मजबूर कर रही है। दरअसल शशि थरूर ने एक बार फिर बीजेपी की तारीफ की है और अपनी गलती को स्वीकार किया है…कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत की तटस्थ नीति पर पहले जताई गई अपनी आपत्ति को लेकर अब नई प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत की नीति को लेकर उनकी पिछली आलोचना गलत साबित हुई और आज के हालात में ये नीति सफल होती नजर आ रही है।उन्होंने कहा मैं अभी भी अपने चेहरे पर लगे दाग को मिटा रहा हूं, क्योंकि संसदीय बहस में मैं ही एकमात्र व्यक्ति था जिसने फरवरी 2022 में अंतर्राष्ट्रीय चार्टर और सिद्धांतों के उल्लंघन के आधार पर भारतीय स्थिति की आलोचना की थी। शशि थरूर ने कहा कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ तब उन्होंने भारत के रुख की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय चार्टर्स और सिद्धांतों का उल्लंघन बताया था, लेकिन अब तीन साल बाद उन्हें महसूस हो रहा है कि भारत की इस नीति ने देश को एक मजबूत कूटनीतिक स्थिति में ला खड़ा किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed