FARIDABAD: भूपानी क्षेत्र में शराब के ठेका पर हवाई फाईरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी को दबोचाFARIDABAD: भूपानी क्षेत्र में शराब के ठेका पर हवाई फाईरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी को दबोचा

FARIDABAD: भूपानी क्षेत्र में शराब के ठेका पर हवाई फाईरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी को दबोचा

फरीदाबाद- थाना भूपानी में रामकुमार वासी सेक्टर-21A फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें शिकायतकर्ता ने बतलाया की वह शराब ठेका का मालिक है। 14 मार्च की रात को चून्नू उर्फ यश वासी गांव मौजाबाद ठेके पर कार में आया। जिसने एक पेटी बियर खरीदी और एक पेटी फ्री देने को कहा, जब सेल्समेन ने फ्री देने से मना किया तो आरोपी ने पिस्टल निकाल कर हवाई फायर किया तथा सेल्समेन को जान से मारने की धमकी देकर गाडी लेकर वहां से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पर थाना भूपानी में अवैध हथियार तथा जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया है

FARIDABAD: भूपानी क्षेत्र में शराब के ठेका पर हवाई फाईरिंग करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी को दबोचा, 2 दिन पुलिस रिमांड पर

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी चून्नू उर्फ यश(24) वासी गांव मौजाबाद को तिगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया है

पुछताछ में सामने आया कि 14 मार्च की रात को वह ठेके पर बियर लेने आया था, जहां पर उसने एक पेटी बियर के साथ एक पेटी फ्री में देने के लिए कहा, लेकिन ठेके वालों ने मना कर दिया, जिस पर उसने हवा बाजी में पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, वह नोएडा से 55,000/-रू में पिस्टल को लेकर आया था।

आरोपी को अधिक पुछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed