CM सैनी की महिलाओं के लिए कई घोषणाएंCM सैनी की महिलाओं के लिए कई घोषणाएं

विश्व महिला दिवस के मौके पर हरियाणा की महिलाओं को की सौगातें मिलीं। दरअसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर CM नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी कई ऐलान किए। जिससे महिलाओं की आर्थिक तरक्की होगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को अब हर साल 20 के बजाय 25 छुट्टियां देने की घोषणा की है। इसी तरह अनुबंधित महिला कर्मचारियों 10 की बजाय 22 छुट्टियां मिलेगी।

‘सरकारी महिला कर्मियों को 25 छुट्टियां’ CM का ऐलान

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा ‘मैं कुछ घोषणाएं भी करता हूँ आज क्योंकि महिला दिवस है, महिला दिवस के ऊपर हम आज जो हमारी नियमित महिला कर्मचारी हैं। पहले उनको आकस्मिक अवकाश विशेष दिनों में 20 दिन का मिलता था। अब ये इसको बढ़ाकर के 1 साल के अंदर 20 दिनों की बजाय ये विशेष दिनों में 25 दिन किया जाता है। हमारी जो अनुबंधित महिला कर्मचारी हैं। उनका साल के अंदर 10 अवकाश उनको मिलते थे। विशेष दिनों में, उसको भी बढ़ाकर के अब 22 दिन किए जाते हैं।’

महिला उद्यमियों को एक लाख तक का लोन

इसके साथ ही डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए महिलाओं को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का एलान किया। ‘मैं महिला उद्यमियों को जो हमारी महिला उद्यमी है। जो डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए एक लाख रु. तक का जो ऋण लेती है, उसके ऊपर एक लाख रु. तक उनको कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। उनका सारा का सारा ब्याज हरियाणा सरकार वहन करेगी। हरियाणा सरकार देगी एक लाख रु. तक महिला उद्यमी अगर कोई काम करना चाहती है, तो उसको कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। वो सारा ब्याज हरियाणा सरकार देगी। ये तीन घोषणाएं आज मैंने की है। मैं इसके लिए आप सबको बहुतबहुत बधाई देता हूँ, शुभकामनाएं देता हूँ।’

44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन

नायब सैनी इस मौके पर घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, आपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल का भी शुभारंभ किया। साथ ही 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया।

‘मेरी सफलता में मेरी मां का योगदान:

महिला दिवस के मौके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा जिससे जीवन का हर एक दिन हो उसके लिए कोई एक दिन तय नहीं किया जा सकता। उन्हें सम्मान देने के लिए उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए यह एक दिन एक अवसर के रूप में हो सकता है। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि हर सफल इंसान के पीछे किसी महिला का हाथ होता है बिल्कुल सही कहते हैं। मेरे अपने जीवन में मेरी सफलता में मेरी माताजी का बहुत बड़ा योगदान है।