चैम्पियंस ट्रॉफी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडिय में चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के घातक गेंदबाज चोट की वजह से फाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है।

वहीं, भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। बता दें कि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का लक्ष्य बारह साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *