Chamoli Avalanche

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास शुक्रवार सुबह हिमस्खलन होने से 55 मजदूर इसकी चमेट में आ चुके थे। वहीं, अब तक 50 श्रमिकों का रेस्क्यू कर लिया गया है और 4 श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि, शनिवार सुबह 17 श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया जिन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे है।

Chamoli Avalanche

बता दें कि, सीएम ने शनिवार को घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। वहीं, सीएम धामी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद USDMA स्थित राज्य आपातकाली परिचालन केंद्र पहुंचे और सरकार के सीनियर अधिकारियों के साथ रेस्क्यू अभियान को लेकर बातचीत की।

वहीं, उत्तराखंड में हुई इस घटना पर सीएम धामी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अपडेट लिया और केंद्र द्वारा हर संभव मदद का अश्वासन दिया । उन्होंने आगे कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्रमिकों के सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चिंतित है और लगातार अपडेट ले रहे है। सीएम धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए पीएम, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री का आभार जताया।

ये भी पढ़ें:

Haryana Nikay Chunav Voting: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई शुरू, 12 मार्च को आएंगे परिणाम

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *