राज्यों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों का दौरा करेंगे। सबसे पहले पीएम मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे उसके बाद बिहार के भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। बिहार के बाद पीएम असम दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री तीनों राज्य में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

बता दें कि, पीएम मध्यप्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2024 का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करेंगे। मध्य प्रदेश को निवेश के मोर्चे पर ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस समिट के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय सत्र भी होंगे। टेक्सटाइल एंड फैशन, ऑटो सहित वन डिस्ट्रकिट-वन प्रोडक्ट को लेकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

मध्य प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री सीधे बिहार पहुंचेंगे। यहां भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। 19वी किस्त में 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने है जिसमें से बिहार के 76 लाख लाभार्थी है जिनके खाते में 1600 करोड़ रुपये पहुंचेंगे।

बता दें कि, बिहार से पीएम मोदी सीधे असम के लिए रवाना होंगे। असम दौरे के पहले दिन गुवाहाटी के सुरुसजाई स्टेडियम में आयोजित झुमुर नृत्य के कार्यक्रम में शामिल होंगे और असम चाय के दो सौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में 8500 से अधिक कलाकार झुमुर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। वहीं, असम दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ ही मेघालय और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें:

चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानिए क्या कहते है समीकरण ?

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed