WhatsApp Image 2025 02 22 at 2.58.33 PM

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार और पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया ने हरियाणा सिविल सचिवालय में पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक की मांगों के संबंध में तीन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अपना मांग पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधियों की मांगों को सुनते हुए डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि, राज्य सरकार प्रदेश में पशुधन की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पशुओं के स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल वैन भी चलाई जा रही है। वीएलडीए निरंतर अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं

 

बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वीएलडीए का पदनाम बदलने वीएलडीए डिप्लोमा के नाम में संशोधन करने सेवा नियमों में संशोधन करने ऑनलाइन ट्रांसफरए डिप्लोमा वेटरनरी काउंसिल का गठन करने सहित अन्य मांगों को रखा। इस पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि, उपरोक्त मांगों पर विचार करते हुए, जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, कुछ मांगों के संबंध में नीतिगत निर्णय लेने के लिए कमेटियों का गठन किया जाएगा… जिसमें लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार लुवास के प्रोफेसरों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।