महाकुंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। गंगा मैया में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने अर्घ्य भी दिया। इस दौरान वह मंत्रोच्चार करते हुए भी दिखाई दिए। संगम में स्नान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ध्यान भी किया। पीएम मोदी ने संगम में जब आस्‍था की डुबकी लगाई, तो उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला नजर आई। जिसे वो आंखें बंद कर रुद्राक्ष की माला फेरते भी दिखाई दिए। इस दौरान वह सिर पर हिमाचली टोपी पहने नजर आए। पीएम मोदी ने गेरुआ रंग के वस्‍त्र पहने हुए थे। महाकुंभ में स्नान के बाद पीएम मोदी ने गंगा मैया की पूजा की। उन्होंने गंगा मैया को कपड़ा, दूध और जल अर्पण किया।

 

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है