केजरीवाल और हुड्डा पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विजकेजरीवाल और हुड्डा पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

HARYANA: केजरीवाल पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

HARYANA: हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी, वो बताएं कि किसने मिलाया पानी में जहर, उनको बताना पड़ेगा। क्योंकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यमुना का पानी पीकर दिखाया है”। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों में एक टेरर क्रिएट करने की कोशिश की है, केजरीवाल को इसका जवाब तो देना होगा”

दिल्ली में पंजाब सरकार की गाड़ी में कैश और शराब बरामद होने का मामला सामने आया है जिस पर मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि “पंजाब से गाड़ी आई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पैसे कौन भेज रहा है, पंजाब में किसकी सरकार है, किसके पास पैसों का अंबार है, ये अंदाजा लगाया जा सकता है?

उन्होंने कहा कि ये आप पार्टी वाले सुचिता की बात करते हैं लेकिन हथकंडे इस प्रकार के अपनाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बिजली बिल में अनाप शनाप चार्ज जोड़कर आम जन को लूटने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हुड्डा जी इतने दिन मुख्यमंत्री रहे हैं, उनको समझ होनी चाहिए कि बिजली के दाम सरकार तय नहीं करती, बिजली के दाम इंडिपेंडेंट अथॉरिटी तय करती है

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *