सैम पित्रोदा

सैम अंकल ने एक बार फिर कांग्रेस को मुसिबत में डाल दिया है और दिल्ली में चुनाव हैं तो बीजेपी ने भी मुद्दे को लपक लिया और कांग्रेस पर हमलावर हो गई। दरअसल अवैध घुसपैठियों को लेकर सैम पित्रोदा ने बयान दिया है जिसको लेकर कांग्रेस मुसिबत में फंस गई है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहले ही बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियाओं को लेकर महौल गर्म है। इसी बीच कांग्रेस इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कांग्रेस को घेरने का मौका बीजेपी को दे दिया है। सैम पित्रोदा ने अवैध प्रवासियों को भारत में बसाने की वकालत की। उन्होंने कहा, अगर अवैध अप्रवासी यहां आना चाहते हैं, चाहे अवैध रूप से ही क्यों न हो, तो उन्हें आने दीजिए।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है