CM आवास पर हुई BJP की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकCM आवास पर हुई BJP की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक

CM आवास पर हुई BJP की हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में संगठनात्मक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श हुआ

हरियाणाः सीएम नायब सिंह सैनी करनाल सीट से लड़ेंगे चुनाव, लाडवा से उम्मीदवारी के दावे को नकारा - Haryana CM Nayab Singh Saini will contest from Karnal seat denied claim ...

 

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठनमंत्री ने आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की चर्चा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि, प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। डॉ. पूनिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियां जनता को पसंद आ रही है

राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर चाकू से हमला । Satish Poonia BJP state president attacked with a knife - India TV Hindi

दिल्ली की जनता ने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ठान ली है: डॉ. सतीश पूनिया

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।

डॉ. पूनिया ने कहा कि, दिल्ली चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि, आज हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही शब्द है, जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे, जो हरियाणा लाये हैं, वो दिल्ली भी लायेंगे । डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि, दिल्ली की जनता विकास चाहती है, ऐसे में लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है.

दिल्ली की जनता अबकी बार भाजपा की ईमानदार सरकार बनाएगी: पंडित मोहन लाल बड़ौली

मोहन लाल बड़ौली बने हरियाणा BJP के नए अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में बूथ, मंडल स्तर के चुनाव लगभग संपन्न हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, जल्द ही जिला अध्यक्षों के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाकर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में भी जनता कमल खिलाएगी और आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार का शासन उखाड़कर कर पारदर्शी और ईमानदार भाजपा को सत्ता सौंपेगी।

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।