WhatsApp Image 2025 01 17 at 11.04.45 PM

WhatsApp Image 2025 01 17 at 11.04.46 PM

फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान फरीदाबाद और हरियाणा के सड़क, राजमार्ग और आधारभूत संरचना से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विपुल गोयल ने जनता की ओर से मांगें रखते हुए कुछ परियोजनाओं पर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

WhatsApp Image 2025 01 17 at 11.04.46 PM 2

उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फरीदाबाद क्षेत्र सहित देशभर में की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए धन्यवाद दिया और उनकी उपलब्धियों के प्रति प्रशंसा व्यक्त की। बैठक में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष फरीदाबाद के लिए आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की साधारण जनता एवं उद्योग जगत को प्राप्त होगा।

WhatsApp Image 2025 01 17 at 11.04.46 PM 1

इसके अतिरिक्त उन्होंने फरीदाबाद सेक्टर-37 बाईपास से कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे तक एक सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करने का भी प्रस्ताव क्षेत्र की जनता की ओर से रखा। इसके साथ ही विपुल गोयल ने नेशनल हाईवे 2 को मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली डिवाइडिंग सड़कों का नवीनीकरण और सौंदर्यकरण करने का भी अनुरोध किया। बैठक के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू होगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव आएगा। नितिन गडकरी ने बैठक में पेश किए गए प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि सभी परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।