Uncategorized

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़, 9 यात्री घायल

देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। दिवाली और छठ पूजा के लिए देश भर से लोग अपने-अपने घरों की ओर जा रहे है। फ्लाइट और ट्रेन की टिकटों को महीनों पहले ही बुकिंग कर लिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 9 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि, रविवार सुबह बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यह भगदड़ मची। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है जिनका मुंबई के भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है। भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी हालात काबू नहीं कर पाई। खबर के मुताबिक, घटना तड़के करीब 2. 25 बजे की है। मुंबई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22921) आई तो लोग उसमें चढ़ने के लिए लोग धक्का मुक्की करने लगे, इसी दौरान भगदड़ मच गई।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago