Uncategorized

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में 72 सड़कों को किया गया बंद, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद 72 सड़कों को बंद कर दिया गया है और स्थानीय मौसम विभाग के कार्यालय ने दो सितंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

राज्य आपात अभियान केंद्र के मुताबिक जिन 72 सड़कों को बंद किया गया है उनमें 35 शिमला में, 15 मंडी में, नौ कुल्लू में तथा एक-एक उना, सिरमौर तथा लाहौल एवं स्पीति जिलों में हैं। उनके अनुसार राज्य में वर्षा के कारण 10 विद्युत एवं 32 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं।Himachal Pradesh

वहीं, केंद्र के मुताबिक 27 जून को मानसून के आगमन से अबतक राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में 150 लोगों की मौत हो गई है। राज्य को वर्षा के चलते 1265 करोड़ रुपये की नुकसान हुआ है।Himachal Pradesh

राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम से रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। सुंदरनगर में 44.8 मिलीमीटर (मिमी), शिलारू में 43.1 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 20.4 मिमी, मनाली में 17 मिमी, शिमला में 15.1 मिमी, स्लेपर में 11.3 मिमी और डलहौजी में 11 मिमी बारिश हुई।Himachal Pradesh

स्थानीय मौसम कार्यालय ने दो सितंबर को राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago