पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा शुरू होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। नई शाखा शुरू होने से पंडरीपानी सहित आसपास के करीब 60 गांवों के ग्रामीणों को अब अपने क्षेत्र में ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इससे बैंकिंग कार्यों के लिए दूर जाने की परेशानी कम होने के साथ ही ग्रामीणों के समय और यात्रा खर्च की भी बचत होगी।

पंडरीपानी और आसपास के ग्रामीणों को अब तक बैंकिंग कार्यों के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार जाना पड़ता था। पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने के बाद अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं मिल रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच आसान और सुविधाजनक हुई है।

किसानों से लेकर पेंशनधारियों तक को मिलेगा सीधा लाभ

नई बैंक शाखा से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं, कर्मचारियों और पेंशनधारियों सहित विभिन्न वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को कृषि ऋण सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं व्यापारियों और ग्रामीणों के लिए लेन-देन तथा अन्य वित्तीय कार्य भी अधिक सुविधाजनक होंगे।

होम, कार और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं भी होंगी सुलभ

नई शाखा के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न प्रकार की ऋण सुविधाओं का लाभ भी स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इनमें होम लोन, कार लोन और शिक्षा ऋण सहित अन्य बैंकिंग सुविधाएं शामिल हैं। इससे क्षेत्रवासियों को अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए दूर जाने के बजाय नजदीक ही बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में सहूलियत होगी। पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा मिलने से अब उन्हें सामान्य बैंकिंग कार्यों के लिए फरसाबहार नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।

News Desk

Recent Posts

विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, 2027 वनडे वर्ल्ड कप होगा आखिरी!

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली ने फैन्स को एक दिल…

37 minutes ago

बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे

भोजपुरी सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी जब से बिग बॉस में…

41 minutes ago

कौन हैं YouTuber मधुमिता? सोशल मीडिया पर दिखाती थीं लग्जरी लाइफ, घर से 118 सॉवरेन सोना और कैश चोरी

 कन्याकुमारी तमिलनाडु के कन्याकुमारी की एक फेमस यूट्यूबर मधुमिता, जिसने सोशल मीडिया पर अपनी धन…

52 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

 नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जापान को 2-0 से…

2 hours ago

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, चंदनपुर को मिली नई पहचान…

रायपुर: तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा गांव की…

2 hours ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

नई दिल्ली  भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया…

2 hours ago