“4 बीवी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे”, BJP सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान

लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में उन्नाव से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज का जनसंख्या वृद्धि पर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं का पतन हुआ तो देश बंट जाएगा, इसलिए सख्त जन्म नियंत्रण कानून बनाना बहुत जरूरी है.एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ‘इसको पढ़ने के बाद से आहत हूं कि 8 प्रतिशत हिंदू घट गया और 40 प्रतिशत मुस्लिम बढ़ गया.’

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज ने आगे कहा कि पाकिस्तान में विभाजन के समय 23 प्रतिशत हिंदू था. लेकिन बाद में वो घटता चला गया. या तो उन्हें मार दिया गया या फिर देश से निकाल दिया गया. जो कुछ रह गए उनका जबरन धर्मांतरण करा दिया. जो थोड़े-बहुत बचे हैं उनकी हालत बेहद खराब है.

बकौल साक्षी महाराज- सुप्रीम कोर्ट ने भी बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की है. इस देश में तत्काल प्रभाव से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए. ये अपरिहार्य है. जब-जब हिंदू घटा, देश बंटा.

बीजेपी प्रत्याशी ने आगे कहा कि पहले भी मैंने चेताया था 4 बीवी, 40 बच्चे इस देश नहीं चलेंगे. अगर मैं 4 बच्चों की अपील करने लगा तो? वैसे भी लोगों ने मेरे इस बयान को काटकर चला दिया, जिससे मेरे खिलाफ केस दर्ज़ हो गया. जबकि, मैं ना हिंदू की बात करता हूं ना मुसलमान की, मैं देश की बात करता हूं.

साक्षी महाराज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दो लड़कों (राहुल-अखिलेश) ने ‘इंडी’ गठबंधन बनाया है. सपा के राम गोपाल यादव ने कहा है कि मंदिर बेकार है, ये कहीं ताला न लगा दें? वो क्या मंदिर को तुड़वाना चाहते हैं? जबकि, हिंदुस्तान के बड़े-बड़े ज्योतिषियों ने मिलकर मुहूर्त निकाला फिर मंदिर का लोकार्पण हुआ. पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर तुष्टिकरण के लिए ये सब कहा जा रहा है. बड़ी संख्या में उन्नाव में मुसलमान मुझे वोट दे रहे हैं.

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्नाव लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद साक्षी महाराज को फिर से उम्मीदवार बनाया है. साक्षी महाराज पिछले 10 साल से इस सीट से सांसद हैं. जबकि, ‘इंडी’ गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी ने अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने अशोक पांडेय को मैदान में उतारा है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरुण शंकर शुक्ल को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago