Uncategorized

पाकिस्तान में बस दुर्घटनाओं में 37 लोगों की मौत

पाकिस्तान में दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 11 श्रद्धालुओं सहित कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल हो गए। पहली दुर्घटना तब हुई जब ईरान से 70 शिया जायरीन को लेकर आ रही बस बलूचिस्तान प्रांत में मकरान तटीय राजमार्ग से रास्ता भटक गई थी। इन श्रद्धालुओं को पंजाब की ओर जाना था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में भी 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ज्यादातर लोग लाहौर या गुजरांवाला के निवासी थे। जिला आयुक्त (डीसी) लासबेला हुमैरा बलोच के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

सबसे बड़ी निजी एम्बुलेंस सेवा चलाने वाली एधी फाउंडेशन के कमर नदीम ने बताया कि पाकिस्तान में दूसरी दुर्घटना उस दौरान हुई जब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 35 लोगों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है और तीन घायल हैं।” सूत्रों के अनुसार, इस हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago