दिल्ली में कोरोना से 22 साल की लड़की की मौत

भारत में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से 22 साल की लड़की की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3 हजार 961 हो गई है। वहीं, दिल्ली में 47 नए मामलों की एक दिन में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि, जिन दो लोगों की मौत हुई है इनमें से 1 कर्नाटक और एक केरल से मरीज थे। वहीं, बीते एक दिन में सबसे अधिक मामले पश्चिम बंगाल से सामने आए है और केरल में 1400 एक्टिव केस है। मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 एक्टिव मामले हैं।

दिल्ली में कोविड-19 से एक नई मौत के साथ कुल मौतों की संख्या चार हो गई, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 483 हो गई। आपको बता दें कि, मौजूदा वक्त में सबसे अधिक प्रभावित राज्य केरल है, जहां पर 1,435 एक्टिव मामले हैं।

ये भी पढ़ें:

भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 203 नए मामले, अब तक 28 लोगों की मौत

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है