राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह 20 स्कूलों को मिली बम की धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के स्कूल शामिल है। धमकी भरे स्कूल में 20 से ज्यादा स्कूल शामिल है। वहीं, बेंगलुरु में भी 40 स्कूलों को धमकी मिली है।

बता दें कि, धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही फायर विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गए और परिसरों की जांच शुरू कर दी। अब तक दस से ज्यादा स्कूलों में जांच पूरी हो चुकी है और साथ ही अब दिल्ली पुलिस मेल के ओरिजिन की जांच में भी जुटी है।

वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा- आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं! जरा सोचिए, बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को कितना सदमा झेलना पड़ रहा होगा। दिल्ली में भाजपा के हाथ में शासन के चारों इंजन हैं, फिर भी वह हमारे बच्चों को कोई सुरक्षा नहीं दे पा रही है। ये स्तब्ध करने वाला है।

 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार अधर में लटका, मिल रही तारीख पर तारीख

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है