1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल….

रायपुर: जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित बैगापारा में श्रद्धेय जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जननायक मोहन बैगा जी के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और जनजातीय समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

श्रद्धेय मोहन बैगा जी का क्षेत्र के इतिहास में विशिष्ट स्थान है। वे वर्ष 1857 में ब्रिटिश सरकार की हड़प नीति के प्रबल विरोधी रहे। उदयपुर डीह के संस्थापक होने के साथ ही वे उदयपुर और रामगढ़ के प्रथम बैगा भूमका पुजारी के रूप में भी प्रतिष्ठित रहे। उनका जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अस्मिता, परंपराओं और अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वीरता, संघर्ष, त्याग और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भरा हुआ है। हमारे जनजातीय महापुरुषों ने अपनी अस्मिता, स्वाभिमान और परंपराओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जननायक मोहन बैगा जी का जीवन और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नाम पर चौक का नामकरण करना उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन परंपराओं और महापुरुषों के योगदान को संरक्षित करना तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से समाज में अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव एवं जागरूकता की भावना मजबूत होती है।

जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण उनके ऐतिहासिक योगदान को सार्वजनिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को सम्मान देने के साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई प्रतिष्ठा प्रदान करेगी।

जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं, लोक संस्कृति, आस्था और वीरता का इतिहास छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। श्रद्धेय मोहन बैगा जी का संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

News Desk

Recent Posts

Jodhpur News: राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला, IIT जोधपुर की कैंटीन के ठेकेदार पर केस दर्ज

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में विद्यार्थियों के खानपान की व्यवस्था…

7 hours ago

Dausa News: दौसा में वन विभाग की टीम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर…

7 hours ago

Bharatpur Zila Parishad Election Result: CM भजनलाल के गृह जिले में कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP को सिर्फ 9 सीटें; 21 वार्डों में लहराया परचम

भरतपुर: राजस्थान पंचायत राज चुनाव 2026 के नतीजों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले…

7 hours ago

टोंक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, BJP को करारी शिकस्त! 31 में से 25 सीटों पर कब्जा, बनेगा कांग्रेस का जिला प्रमुख

टोंक (राजस्थान): राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट के गढ़ टोंक…

7 hours ago

सलमान खान से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड? केतन कराडे का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में एक जमाना था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ते में थे. काफी…

9 hours ago

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों…

9 hours ago