नई दिल्ली
विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि इस साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका ने कुल 1,700 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. मंत्रालय ने साफ किया कि भारत अवैध इमिग्रेशन के सख्त खिलाफ है और लोगों की मोबिलिटी से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच सहयोग जारी है।
MEA ने बताया, 'इस साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका से 1,700 भारतीय नागरिक डिपोर्ट किए गए हैं. माइग्रेशन और मोबिलिटी पर अमेरिका के साथ हमारा लगातार सहयोग चल रहा है और भारत अवैध इमिग्रेशन के सख्त खिलाफ है. डिपोर्टेशन के मामलों पर हमारा अमेरिका के साथ सहयोग है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि संभावित डिपोर्टेशन से जुड़े मामलों पर अमेरिकी पक्ष से कम्युनिकेशन मिलने के बाद भारत सरकार संबंधित लोगों की नेशनलिटी का वेरिफिकेशन करती है।
इससे पहले जुलाई में एमईए ने बताया था कि साल 2025 से अब तक अमेरिका ने 4,840 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन एक बड़े क्रैकडाउन के तहत अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को टारगेट कर रहा है।
रायपुर: नेतृत्व की सार्थकता इस बात में निहित है कि सामान्य जन की पीड़ा को…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज संविधान दिवस के अवसर पर…
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर के पास गुरुवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी…
उत्तरकाशी के गाजना क्षेत्र में स्थित प्राचीन नालेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के…
संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग को…
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने सरकार के पांच साल के कार्यकाल…