Categories: देश

15 अगस्त से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! 2 घंटे में 600 KM का सफर, 12 स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज

मुंबई
भारत की पहली बुलेट ट्रेन (India’s First Bullet Train) शुरू होने वाली है और इसके लॉन्च की तारीख भी तय कर ली गई है. हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट  मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) अगले साल 15 अगस्त 2027 से चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशनल होने के लिए तैयार है।  
      
मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी
Bullet Train प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे में जापानी शिंकानसेन तकनीक को पेश करेगी और मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी. ये भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 508 किमी लंबा है। 
     
इस स्पीड से चलेगी बुलेट ट्रेन
बुलेट ट्रेन जब फुल स्पीड में होगी, तो 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, जबकि अहमदाबाद से मुंबई के बीच औसतन 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन अगले साल से दौड़ेगी. बता दें, फिलहाल सबसे हाई स्पीड ट्रेनों के जरिये मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है. बुलेट ट्रेन की शुरुआत के बाद यह दूरी महज 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी. इससे न केवल यात्रियों के कीमती समय की बचत होगी, बल्कि दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ने वाली हैं। 

किन रूट्स पर शुरू होगी बुलेट ट्रेन, चरणों में समझिए
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80 फीसदी काम पूरा हो गया है. इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जिससे पूरे रूट के पूरा होने से पहले ही प्रोजेक्ट के कुछ हिस्से चालू हो सकेंगे. यह पूरा कॉरिडोर 508 किलोमीटर का है. हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्रालय ने वैष्णव ने कहा कि भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपने अगले चरण में पहुंच गया है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का काम चल रहा है और इसे चरणों में शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से होगी। 

    सूरत-बिलिमोरा सेक्शन: सबसे पहले 15 अगस्त 2027 को शुरू होगा
    वापी-सूरत सेक्शन: दूसरे चरण में शुरू होगा
    वापी-अहमदाबाद सेक्शन: तीसरे चरण में शुरू होगा 
    अहमदाबाद-ठाणे सेक्शन: चौथे चरण में शुरू होगा 
    अहमदाबाद-मुंबई: ठाणे के बाद मुंबई वाला सेक्शन शुरू होगा और बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुबंई तक शुरू हो जाएगी.

80 फीसदी काम हुआ पूरा
रेल मंत्री ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और तय समय-सीमा के अंदर काम पूरा करने के लिए निर्माण तेजी से चल रहा है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत का पहला हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट है. इससे इन दो आर्थिक केंद्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, साथ ही आधुनिक रेल तकनीक आएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. इस प्रोजेक्ट से कॉरिडोर के आस-पास आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

हैदराबाद से चलेंगी तीन बुलेट ट्रेन
वैष्णव ने देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए केंद्र की लंबी अवधि की योजनाओं के बारे में भी बताया और हैदराबाद को केंद्र में रखकर तीन प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा की. इनमें पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु रूट शामिल हैं, जिनसे दक्षिण भारत में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया कि हैदराबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल लिंक की भी योजना है, जिससे इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। 

ये 7 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी हैं प्रस्तावित

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन
वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी 
मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन
पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर 
बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर 
बेंगलुरु-हैदराबाद कॉरिडोर 
चेन्नई-हैदराबाद कॉरिडोर 

12 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
बुलेट ट्रेन की शुरुआत से जुड़ी खबर के साथ ही ये भी सामने आया है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच ये हाई स्पील रेल कितने स्टेशनों पर रुकेगी. बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में बताया गया कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर 508 किमी तक फैला हुआ है. इसमें जिन 12 प्रमुख स्टेशनों स्टॉपेज तय किए गए हैं. उनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।        

जापानी तकनीक का इस्तेमाल
ये मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला चरण होगा और कॉरिडोर के एक हिस्से पर Bullet Train की शुरुआत होगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरा रेल मार्ग शुरू हो जाएगा. यह कॉरिडोर जापान की प्रसिद्ध शिंकांसेन सिस्टम पर बेस्ड है,  जो अपने बेहतरीन सेफ्टी रिकॉर्ड, टाइमबाउंड, भूकंपरोधी इंजीनियरिंग और एडवांस्ड सिग्नलिंग सिस्टम के लिए जानी जाती है. जापान भारत में इस प्रोजेक्ट के लिए तकनीक के साथ ही वित्तीय मदद भी दे रहा है। 

2017 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे ने साल 2017 में अहमदाबाद में इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था. इसे शुरू करने के लिए पहले 2023 का टारगेट सेट किया गया था, लेकिन इसकी टाइमलाइन बढ़ती गई. अब अगले साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से ये दौड़ने वाली है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर…

2 hours ago

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

रायपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’…

2 hours ago

धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ

​रायपुर छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से…

2 hours ago

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

रायपुर शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा अगस्त 2026…

2 hours ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

रायपुर सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा…

2 hours ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

रायपुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के…

2 hours ago