Pakistan
Pakistan : उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक घर ढह गया जिसमें नौ बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 12 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले के मैदान इलाके में हुई।
डॉन अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इस घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष और नौ बच्चे मारे गए हैं। बता दें कि, पाकिस्तान में हाल के दिनों में भारी मौसमी बारिश हुई है। पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर तक मॉनसून का मौसम रहता है।Pakistan
पाकिस्तान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे देश में तेज आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान सिंध, उत्तर-पूर्व/दक्षिण बलूचिस्तान, उत्तर-पूर्व/मध्य पंजाब, पोतोहर क्षेत्र, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भारी वर्षा होने की संभावना है।Pakistan
वहीं, पाकिस्तान के तटीय क्षेत्र सिंध के तट के साथ उत्तर-पूर्व अरब सागर में एक ‘भीषण’ चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। भारी बारिश के कारण मुर्री, गलियात, मनसेहरा, कोहिस्तान, चित्राल, दीर, स्वात, शांगला, बुनेर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूस्खलन की आशंका है।Pakistan
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…