Categories: देश

हरीश रावत का दिखा देसी अंदाज, रामू की दुकान पर खुद तलने लगे पकौड़े

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को देहरादून से हरिद्वार जाते समय छिद्दरवाला में अचानक एक स्थानीय पकौड़ी की दुकान पर रुक गए। पुलिस चेकपोस्ट के पास स्थित रामू पकौड़े वाले की दुकान पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान रावत ने खुद पकौड़े तलने वाला झारा उठाया और दुकानदार के साथ पकौड़ियां तलने लगे।
रावत के अचानक दुकान पर पहुंचने से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और इसके बाद कुछ देर दुकानदार के साथ पकौड़े तलने में हाथ बंटाया। बाद में वहीं बैठकर पकौड़ियों का स्वाद लिया और चाय की चुस्की ली।
इस दौरान की तस्वीरें रावत ने अपने फेसबुक पेज पर साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘वाह रे रामू, तेरे पकौड़े। यहां पकौड़ी खाई, चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें भी ताजा हो गयीं।’ उन्होंने आगे लिखा कि अपनों के बीच बैठकर चाय की चुस्की और पकौड़ी का स्वाद अपनेपन की मिठास देता है।
स्थानीय लोगों के बीच रावत का यह सहज अंदाज चर्चा का विषय रहा। कुछ देर रुकने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

News Desk

Recent Posts

फ्लाईदुबई कांड के 4 जांबाजों को सम्मान की सिफारिश, कैप्टन स्मित मच्छार की की थी मदद

तेल अवीव  दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बुधवार को…

28 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज

कलकत्ता तृणमूल कांग्रेस के चार बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के मामले में सुप्रीम…

30 minutes ago

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का प्रभाव समाप्त होने…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा कदम, वन क्लिक से 9.93 लाख पेंशनरों को 147.34 करोड़ की पेंशन जारी; बोले- वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतराष्ट्रीय…

1 hour ago

Uttarakhand News: जरा याद करो कुर्बानी… राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को धामी ने किया नमन, बोले- संघर्ष और बलिदान अविस्मरणीय…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने…

1 hour ago