सीजीपीएससी ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर किए जारी

सीजीपीएससी ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर किए जारी

रायपुर, 
  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। संशोधित मॉडल उत्तर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

        उल्लेखनीय है कि उक्त भर्ती परीक्षा के तहत कुल 341 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 12 जुलाई को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के मॉडल उत्तर 13 जुलाई को जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित थी।

        आयोग ने निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ समिति से परीक्षण कराया। विशेषज्ञों की अनुशंसा एवं सक्षम परीक्षण के आधार पर संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन्हीं अंतिम मॉडल उत्तरों के आधार पर अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

Rupesh Jha

Recent Posts

नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी

नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगर…

4 hours ago

ऑटो बाजार में मचेगी हलचल! Royal Enfield की 5 नई बाइक और Simple का नया EV स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

मुंबई  भारतीय दोपहिया बाजार में आने वाले महीनों में कई बड़े लॉन्च देखने को मिल…

4 hours ago

अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप : सीएम डॉ. यादव

अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप : सीएम डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

4 hours ago

इनकम टैक्स पर बड़ा अपडेट! लोकसभा में संशोधन बिल पेश करेंगी वित्त मंत्री, बैंकिंग से जुड़े अहम फैसलों की भी तैयारी

नई दिल्ली संसद में आज टैक्स से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक कई बड़े फैसलों की…

4 hours ago

एशिया कप 2026 की मेजबानी पर बड़ा अपडेट, इस देश में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

नई दिल्ली Women’s Asia Cup 2026 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। वुमेंस…

4 hours ago