Categories: विदेश

सिंगापुर में भारतीय मूल के कारोबारी को दिवालिया घोषित किया गया, 407 प्रवासी श्रमिकों की सैलरी बकाया

सिंगापुर में एक प्रवासी भारतीय नागरिक और कई कंपनियों के निदेशक को यहां दिवालिया घोषित कर दिया गया है। उन पर 400 से अधिक प्रवासी श्रमिकों का वेतन बकाया होने का आरोप है।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 13 अगस्त को रामू पलानी वेलु के खिलाफ दिवालियापन आदेश जारी किया गया। वह सिंगापुर के स्थायी निवासी हैं।
407 कर्मचारियों की नहीं दी सैलरी

रामू सात स्थानीय कंपनियों के निदेशक हैं, जो एयर-कंडीशनिंग, प्लंबिंग और निर्माण सेवाएं प्रदान करती है। इनमें केपीए इंजीनियरिंग, एसके इंडस्ट्रीज और वीवीआर प्लांट इंजीनियरिंग शामिल हैं।

भारतीय नागरिकों समेत कुल 407 श्रमिकों ने बकाया वेतन के लिए दावे दायर किए हैं, जिनमें से कुछ को दो महीने से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है।

जब 22 जून को 100 से अधिक श्रमिक मंत्रालय के मानव संसाधन कार्यालय में मदद मांगने पहुंचे, तब मामले अभी भी प्रक्रिया में थे। तब तक, मानव संसाधन कार्यालय पहले से ही बकाया वेतन के दावों के बारे में जानता था, जब उसने 8 जून को जारी किए गए डार्मिटरी निष्कासन नोटिस से प्रभावित केपीए इंजीनियरिंग के कर्मचारियों से बात की थी।

अधिकारियों ने श्रमिकों के 22 जून को मानव संसाधन कार्यालय के पास सामूहिक रूप से पहुंचने से पहले ही कंपनी के निदेशकों से संपर्क करने की कोशिश की थी।

जैसे ही बकाया वेतन का मामला सुर्खियों में आया, यह सामने आया कि रामू देश से बाहर थे। उन्होंने 26 जून को लौटकर मानव संसाधन कार्यालय की जांच में सहायता की।

कानून मंत्रालय के दिवालियापन कार्यालय के रिकार्ड के अनुसार, रामू ने 9 जुलाई को दिवालियापन के लिए आवेदन किया। जो नियोक्ता वेतन का भुगतान नहीं करते हैं, उन्हें प्रति आरोप 3,000 से 15,000 डालर के बीच जुर्माना और छह महीने तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है।

Rupesh Jha

Recent Posts

भुवनेश्वर की वापसी के बाद शमी-सिराज पर नजर, 2027 वर्ल्ड कप में कौन होंगे भारत के 3 तेज गेंदबाज?

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम…

44 minutes ago

4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी, कपिल देव बोले- बाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद…

47 minutes ago

‘जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हो गई, वो मोदी से प्यार करेंगे क्या?’ IMC 2026 में PM मोदी का बड़ा बयान

  नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण में डिजिटल…

55 minutes ago

नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली….

रायपुर: आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के निर्वाचन के संबंध में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया…

56 minutes ago

बस्तर से सहकारिता का नया सूर्याेदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ….

रायपुर: मां दंतेश्वरी की पावन धरा बस्तर जिले के जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता…

1 hour ago

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…..

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर…

1 hour ago