सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने पर दें जोर- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

रायपुर, 
छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत चर्चा

        प्रदेश के किसानों को बेहतर, पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री श्री कश्यप ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पूरी पारदर्शिता और समय पर पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए। सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सहकारी संस्थाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने के संबंध में विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ है सहकारिता- मंत्री केदार कश्यप

      सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। सहकारिता व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए इसे मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी बैंकों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश का सहकारिता क्षेत्र अधिक सशक्त और जनहितैषी बन सके।

Rupesh Jha

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकलव्य के विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों…

23 minutes ago

CG में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ का गांजा जब्त; फर्जी नंबर प्लेट वाली कार समेत 3 गिरफ्तार

सुकमा.  छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस की अवैध गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली…

30 minutes ago

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात,…

30 minutes ago

कैट मध्यप्रदेश की नई टीम घोषित, भूपेन्द्र जैन बने प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठनों में शामिल कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT)…

30 minutes ago

वेटलैंड में फिर ‘मड रैली’ पर विवाद, NGT 7 साल पहले लगा चुका है रोक; एक्सपर्ट ने जलीय जीवों पर जताया खतरा

भोपाल राजधानी भोपाल के पर्यावरणीय दृष्टि से अति संवेदनशील कलियासोत एवं केरवा जलाशय क्षेत्र में…

31 minutes ago

भोपाल कूच पर किसानों का मार्च, बैरिकेड तोड़ राजधानी की ओर बढ़े; CM हाउस की सुरक्षा हाई अलर्ट पर

भोपाल मध्यप्रदेश में प्रस्तावित किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

31 minutes ago