Categories: देश

सचिवालय को मिलेगी नए भवन की सौगात, 60 फीसदी काम पूरा

सचिवालय परिसर में कार्यालयों की कमी दूर करने और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए छह मंजिला वैकल्पिक भवन बनाया जा रहा है। विश्वकर्मा भवन के समीप 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का करीब 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे मार्च 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। भवन के तैयार होने से अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालयों की उपलब्धता बढ़ने के साथ सचिवालय आने वाले लोगों को भी कई सुविधाएं मिलेंगी।
राज्य संपत्ति विभाग की ओर से इस परियोजना के निर्माण के लिए 26 मार्च 2025 को शासनादेश जारी किया गया था। कुल स्वीकृत लागत में 41.27 करोड़ रुपये सिविल निर्माण और 18.07 करोड़ रुपये विद्युतीकरण के कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं। निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।
बेसमेंट में पार्किंग, भूतल पर बैंक और डाकघर
छह मंजिला भवन के बेसमेंट में 25 कारों और 100 दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जा रही है। भूतल पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा, डाकघर, प्रतीक्षालय और लॉबी की सुविधा होगी। इससे सचिवालय आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को बैंकिंग व डाक संबंधी कार्यों के लिए सहूलियत मिलेगी।
अधिकारियों के लिए बनेंगे कार्यालय और बैठक कक्ष
भवन की पहली और दूसरी मंजिल पर अनुभाग कार्यालय बनाए जाएंगे। तीसरी और चौथी मंजिल पर अपर सचिवों और संयुक्त सचिवों के कार्यालयों के साथ बैठक कक्ष होंगे। वहीं, पांचवीं मंजिल पर सचिवों के कार्यालय, स्टाफ कक्ष, प्रतीक्षालय और बैठक कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।
समयसीमा में निर्माण पूरा करने पर जोर
सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप सरकारी कार्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सचिवालय परिसर में बन रहे नए भवन से कार्यालयों की उपलब्धता बढ़ेगी और कामकाज के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा किया जा सके।

News Desk

Recent Posts

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

1 hour ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

1 hour ago

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…

1 hour ago

अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…

1 hour ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद

अबू धाबी   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…

1 hour ago