विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर

मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

आधारभूत संरचनाओं के कार्यों की कार्ययोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

बैठक में बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर एवं सुकमा जिले में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना (एससीए) के तहत आधारभूत संरचनाओं, सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण कार्यों की कार्ययोजनाओं के अंतर्गत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने जिलेवार कार्ययोजना के तहत स्वीकृत सड़क, पुल एवं पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव  ने बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर एवं सुकमा के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए निर्माण कार्यों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टरों से निर्माण कार्यों को कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में सड़क के निर्माण के 28, नारायणपुर में 7, सुकमा में 9 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह से पुल निर्माण के कांकेर में 7, सुकमा में 5 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। अन्य स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने का कार्य किया जा रहा है।
            
बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव  मनोज कुमार पिंगुआ, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव मती निहारिका बारिक सिंह, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, पीसीसीएफ  अरूण पाण्डेय, गृह विभाग के सचिव  हिमशिखर गुप्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव  भीम सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।

Rupesh Jha

Recent Posts

भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर…

18 minutes ago

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

रायपुर  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’…

18 minutes ago

धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ

​रायपुर छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से…

18 minutes ago

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित

रायपुर शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा अगस्त 2026…

18 minutes ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना

रायपुर सावन मास के पावन अवसर पर अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा…

18 minutes ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

रायपुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के…

18 minutes ago