Categories: देश

वाल्मीकि जयंती पर दून में यातायात रहेगा प्रभावित, बुद्धा चौक से घंटाघर तक बदलेगा रूट

वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक शोभायात्रा के गुजरने के साथ ही संबंधित मार्गों पर यातायात को चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा। इससे शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड कट, द्रोण कट और दून चौक से होते हुए वापस नगर निगम पहुंचेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
शोभायात्रा के नगर निगम से रवाना होने पर तहसील चौक और दून चौक से बुद्धा चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के बुद्धा चौक पार करने पर वहां से दर्शनलाल चौक जाने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, दर्शनलाल चौक पार होने के बाद घंटाघर की ओर जाने वाले यातायात को भी लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा।
शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर संबंधित स्थानों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा के राजा रोड कट पार करने पर प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाले वाहनों को चंदर नगर कट से निकाला जाएगा।
शोभायात्रा के द्रोण कट पार करने पर दून चौक जाने वाले वाहनों को तहसील चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, शोभायात्रा के दून चौक पार करने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक होकर भेजा जाएगा।
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, प्रिंस चौक, द्रोण कट और दून चौक पर बैरियर व डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायातकर्मियों के निर्देशों का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

News Desk

Recent Posts

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का बड़ा बयान, बोले- अब लड़ाई राजपूत-ब्राह्मण की नहीं, Gen-Z और Gen-Alpha की है

इंदौर  कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के तक्षशिला परिसर में…

2 hours ago

वाल्मीकि जयंती पर CM योगी का संदेश, बोले- ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी, तभी बनेगा समरस समाज

लखनऊ महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम अपनी…

2 hours ago

सेवला खुर्द में युवक की मौत का मामला, CCTV में कैद हुई मारपीट की घटना

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में अज्ञात युवक की मौत के मामले में पुलिस…

2 hours ago

शाम की चाय के साथ बनाएं बिहारी चूड़ा भूजा, 15 मिनट में तैयार होगा कुरकुरा स्नैक्स

 शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन हो तो बिहारी…

2 hours ago

जनगणना 2027: दूसरे शहर में पढ़ने वाले बच्चों की गिनती कहां होगी? जानें सरकार के नियम

 लखनऊ आपका बेटा दूसरे शहर में पढ़ाई कर रहा है, बेटी विदेश में रहती है…

2 hours ago