युवाओं से लगातार संवाद के बाद धामी सरकार अब उनके लिए सौगात देने की तैयारी में जुटी है। युवाओं की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने के बाद सरकार स्तर पर प्रस्तावों को लेकर मंथन चल रहा है। चार अक्तूबर को चंपावत के बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में युवाओं से जुड़े किसी अहम प्रस्ताव पर फैसला हो सकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले दिनों युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरतों को लेकर सुझाव ले रहे हैं। सरकार अब इन सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार करने में जुटी है।
राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने 18 सितंबर को विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कहा था कि इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।
चार अक्तूबर की बैठक में प्रस्ताव आने के बाद योजना के लाभार्थियों की संख्या, दी जाने वाली धनराशि और योजना लागू करने की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय कैबिनेट में ही होगा।
युवाओं के लिए प्रस्तावित अन्य सौगात का स्वरूप क्या होगा और इसका लाभ कितने युवाओं को मिलेगा, इस पर भी कैबिनेट के निर्णय के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
रायपुर: भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित…
रायपुर: मंत्रालय, नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज मंत्रालय महानदी भवन में रोजगार,…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के…
रायपुर: मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय…