Categories: देश

माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक बल का दल, अब 2027 के एवरेस्ट अभियान की तैयारी

भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर उपलब्धि हासिल की है। अभियान से लौटे दल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फ्लैग-इन कर स्वागत किया। भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में सात हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत चोटी पर सफल आरोहण का यह पहला अभियान बताया गया है।

एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान की सफलता पर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम परिस्थितियों में इस तरह की उपलब्धि पर्वतारोहियों के साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना को दर्शाती है। यह भारतीय तटरक्षक बल के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

उत्तराखंड के 25 वर्षों को समर्पित अभियान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान साहस, शौर्य और समृद्ध पर्वतारोहण परंपरा से जुड़ी रही है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस अभियान का विशेष महत्व है। माउंट मुकुट ईस्ट के शिखर पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल उत्तराखंड ध्वज फहराना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। यह उपलब्धि राज्य की गौरवशाली यात्रा और हिमालय के साथ उसके गहरे संबंधों को प्रदर्शित करती है।

2027 में एवरेस्ट अभियान की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बल के जवानों द्वारा हिमालय की ऊंचाइयों पर इस तरह की उपलब्धि हासिल करना उनके साहस और प्रशिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि माउंट मुकुट ईस्ट अभियान से प्राप्त अनुभव वर्ष 2027 में प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों में उपयोगी साबित होगा।

अभियान के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के तहत इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन किया गया। पर्वतारोहियों के चयन और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग को सौंपी गई है।

इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला, उप महानिरीक्षक हिमांशु नौटियाल, उप महानिरीक्षक डीएस चौहान, कमांडेंट अमित उनियाल, कमांडेंट विश्वजीत सिंह, एचएमआई के पासांग तेनजिंग शेरपा और अभियान दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

News Desk

Recent Posts

परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति?

नई दिल्ली कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के परिसमीन विधेयक को समर्थन करने के…

3 hours ago

मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े महिला…

3 hours ago

विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत

नई दिल्ली परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए सरकार ने…

4 hours ago

करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति…

4 hours ago

मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की…

4 hours ago