Categories: देश

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर उत्तराखंड में गूंजा सेवा का संकल्प, भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने बुधवार को प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली। देहरादून में परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद ज्योति को लैंसडाउन चौक पर स्थापित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अभियान में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ और टिहरी दौरा प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
प्रदेश के सभी जिलों में सेवा ज्योति सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी दिलाया गया।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। एक्स पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी गई। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इन जिलों में शीर्ष नेताओं ने संभाली कमान
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह।
टिहरी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल।
हरिद्वार: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, सांसद डॉ. कल्पना सैनी और कैबिनेट मंत्री।
ऊधमसिंह नगर: सह प्रभारी अरविंद मेनन और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा।
पौड़ी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत।
नैनीताल-अल्मोड़ा: सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, राम सिंह कैड़ा, खजान दास समेत अन्य पदाधिकारी।
श्रीनगर में गढ़भोज के बाद निकली सेवा ज्योति पदयात्रा
सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत श्रीनगर रामलीला मैदान में गढ़भोज का आयोजन किया गया। पहाड़ के पारंपरिक गेडू और तौला बर्तनों में सरोला ब्राह्मणों ने भोजन तैयार किया। इसके बाद सेवा ज्योति पदयात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

News Desk

Recent Posts

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

28 minutes ago

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…

44 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में…

1 hour ago

खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका नवभारत परिवार द्वारा आयोजित 17वीं अखिल भारतीय…

1 hour ago

नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago